Friday, June 19, 2026
37.6 C
Raipur

Indore Police Controversy: इंदौर में बच्चों के खेलने को लेकर विवाद बना बड़ा मुद्दा, रहवासियों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; महिलाओं और मासूमों को घंटों थाने में बैठाने का दावा

Indore Police Controversy: इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सिंगापुर टाउनशिप स्थित राधाकुंज कॉलोनी और सिंगापुर ग्रीन व्यू कॉलोनी के रहवासियों के बीच सरकारी गार्डन में बच्चों के खेलने को लेकर हुआ विवाद अब थाने से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने की तैयारी में है।

Indore Police Controversy: राधाकुंज कॉलोनी के निवासियों का आरोप है कि बच्चों को सार्वजनिक गार्डन में खेलने से रोकने के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट और गाली-गलौज तक पहुंच गया। इसके बाद जब वे न्याय की उम्मीद लेकर लसूड़िया थाने पहुंचे, तो वहां उन्हें घंटों परेशान किया गया। रहवासियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम ने उन्हें पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर दिया है।

बच्चों को खेलने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद

Indore Police Controversy: जानकारी के अनुसार 15 जून की शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच सिंगापुर टाउनशिप के सरकारी गार्डन में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। राधाकुंज कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि अनूप कुमार मिश्रा, आरती मिश्रा, रोहन कुशवाहा और मोहित नामक लोगों ने बच्चों को गार्डन में जाने से रोका। जब बच्चों के परिजनों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

READ MORE: MP आबकारी विभाग में आधी रात को बड़ा खेल! 87 अधिकारियों के ट्रांसफर, 6 को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Indore Police Controversy: रहवासियों का कहना है कि मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई। इसके बाद कॉलोनी के कई लोग शिकायत दर्ज कराने लसूड़िया थाने पहुंचे।

शिकायत के बाद भी घंटों इंतजार, रात 2 बजे दर्ज हुई FIR

Indore Police Controversy: राधाकुंज कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि शाम करीब 8 बजे हुई घटना की शिकायत लेकर वे तत्काल थाने पहुंचे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने अत्यधिक देरी की। उनका दावा है कि एफआईआर दर्ज होने में रात के करीब 2 बज गए।

Indore Police Controversy: सबसे गंभीर बात यह बताई जा रही है कि इस दौरान महिलाओं और छोटे बच्चों को भी थाने में घंटों इंतजार करना पड़ा। रहवासियों का कहना है कि जिस मामले में तत्काल कार्रवाई हो सकती थी, उसमें उन्हें पूरी रात थाने में बैठाकर रखा गया।

Indore Police Controversy: कॉलोनी के लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के एक सदस्य का पुलिस विभाग से संबंध होने के कारण मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई और पुलिस का रवैया पक्षपातपूर्ण दिखाई दिया।

एक स्थान से दूसरे स्थान तक भटकाने का आरोप

Indore Police Controversy: रहवासियों के मुताबिक मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ। उनका आरोप है कि अगले दिन 16 जून को उन्हें जांच के नाम पर लगातार अलग-अलग स्थानों पर बुलाया जाता रहा।

Indore Police Controversy: पहले उन्हें लसूड़िया थाने बुलाया गया, फिर लोहामंडी पहुंचने को कहा गया। वहां पहुंचने पर संबंधित अधिकारी मौजूद नहीं मिले। इसके बाद उन्हें निपानिया क्षेत्र के एक चेकिंग प्वाइंट पर बुलाया गया। रहवासियों का दावा है कि पूरे दिन और देर रात तक उन्हें इधर-उधर घुमाया जाता रहा, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई।

Indore Police Controversy: इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी उनके साथ मौजूद रहे, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा।

सब इंस्पेक्टर की कथित टिप्पणी पर बढ़ा विवाद

Indore Police Controversy: मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब रहवासियों ने एक सब इंस्पेक्टर पर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Indore Police Controversy: रहवासियों का दावा है कि जब उन्होंने महिलाओं और बच्चों को हो रही परेशानी का जिक्र किया तो संबंधित अधिकारी ने कथित रूप से कहा, “क्या घर की महिलाओं को यहां मुंह दिखाने के लिए लाए हो?”

Indore Police Controversy: यदि यह आरोप सही साबित होते हैं तो यह केवल पुलिस व्यवहार का मामला नहीं रहेगा, बल्कि पुलिस की संवेदनशीलता और आम नागरिकों के प्रति रवैये पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करेगा।

READ MORE: Jabalpur EOW Raid News: करोड़ों की काली कमाई का खुलासा! जबलपुर नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पर EOW का शिकंजा, 2.82 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति उजागर

रहवासी करेंगे वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत

Indore Police Controversy: राधाकुंज कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वे बड़ी संख्या में लसूड़िया थाना प्रभारी से मिलकर पूरे मामले की लिखित शिकायत करेंगे। साथ ही यदि उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई नहीं मिली तो वे पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

Indore Police Controversy: रहवासियों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी पक्ष का समर्थन करना नहीं, बल्कि बच्चों के खेलने के अधिकार और निष्पक्ष पुलिस कार्रवाई की मांग करना है।

पुलिस का पक्ष

Indore Police Controversy: वहीं पुलिस का कहना है कि बच्चों के खेलने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Indore Police Controversy: फिलहाल यह मामला कॉलोनी विवाद से आगे बढ़कर पुलिस कार्यप्रणाली, नागरिक अधिकारों और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग को लेकर चर्चा का विषय बन गया है। अब सभी की नजर जांच और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Latest YouTube Shorts

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories