Raipur Crime : छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल पर हमला: कान और पैर में गंभीर चोट, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Parivesh
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर. युवाओं में लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल (Swapneel.ballu) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. उन्होंने इस घटना से जुड़ा वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उनके कान और पैर पर लगी चोटें साफ दिखाई दे रही हैं. स्वप्निल ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस वीडियो के बाद उनके प्रशंसक लगातार कमेंट कर चिंता जता रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

Raipur Crime : वीडियो में स्वप्निल ने बताया कि लोग उन्हें आमतौर पर गाते हुए सुनते हैं, लेकिन इस बार वह जरूरी बात कह रहे हैं. उन्होंने बताया कि बीती रात अंबिकापुर में वह अपने दोस्तों के साथ कार से निकले थे. कार से बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. स्वप्निल ने आरोप लगाया कि संजय सिंह और अंकित ताम्रकार ने उनसे पैसे मांगे और मना करने पर उन पर हमला कर दिया. इस दौरान उनके कान और पैर में गंभीर चोटें आईं.

Raipur Crime : उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद अब वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. एक कलाकार ही नहीं, बल्कि किसी भी आम इंसान पर इस तरह का हमला दुखद है. स्वप्निल ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच कर रही है.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *