Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh बड़वानी: कलर प्रिंटर से छप रहे थे ‘नकली नोट’, स्कॉर्पियो में ले...

बड़वानी: कलर प्रिंटर से छप रहे थे ‘नकली नोट’, स्कॉर्पियो में ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने जब्त किए हजारों के जाली नोट

बड़वानी: जिले की पलसूद पुलिस ने अवैध जाली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 500-500 रुपये के हजारों रुपये मूल्य के नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसपी ने किया मामले का खुलासा

गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए एसपी जगदीश डावर ने बताया कि पलसूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद स्कॉर्पियो में जाली नोटों की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से 500-500 के नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी घर पर ही कलर प्रिंटर का इस्तेमाल कर इन जाली नोटों का निर्माण कर रहे थे।

पूछताछ में बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि यह केवल एक छोटी शुरुआत नहीं बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह हो सकता है जो बाजार में नकली नोट खपाने का काम कर रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक आरोपियों ने कितने जाली नोट बाजार में चलाए हैं।

पुलिस टीम की सराहना

थाना प्रभारी शुकलाल भवर के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में राजेंद्र सोलंकी, जगदीश कलमें, सचिन ठाकुर, सुनील धुर्वे, मोहन गणावा और रवि चौहान सहित पलसूद थाने के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी ने पूरी टीम को इस सफलता पर बधाई दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here