Thursday, August 27, 2026
Home Crime Indore Police: इंदौर पुलिस का मेगा नाइट ऑपरेशन रातभर चला सरप्राइज चेकिंग...

Indore Police: इंदौर पुलिस का मेगा नाइट ऑपरेशन रातभर चला सरप्राइज चेकिंग अभियान, 222 वारंटी गिरफ्तार, 201 शराबी चालक पकड़े गए

Indore Police: इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध और नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक एक मेगा सरप्राइज चेकिंग एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन और शहर के चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में हुए इस विशेष अभियान में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने एक साथ शहरभर में दबिश, चेकिंग और गश्त की।

पूरी रात चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने 511 संदिग्धों और आदतन अपराधियों की जांच की, 222 वारंटियों को गिरफ्तार किया, 201 शराब पीकर वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई की और कई असामाजिक तत्वों के खिलाफ वैधानिक कदम उठाए। अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर के अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

रातभर चला कॉम्बिंग ऑपरेशन, 222 वारंटी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर कुल 222 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

Indore Murder Case: इंदौर महिला डाक कर्मचारी हत्याकांड फरार पति अखिलेश सैनी की तलाश तेज, कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश

इनमें शामिल हैं—

  • 56 स्थायी वारंटी
  • 61 गिरफ्तारी वारंटी
  • 105 जमानती वारंटी

कई आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, लेकिन इस विशेष अभियान में उन्हें उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया गया।

511 संदिग्धों और बदमाशों की हुई जांच

Indore Police: अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों, अपराध प्रभावित इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर 511 संदिग्ध व्यक्तियों और आदतन अपराधियों की सघन जांच की।

कई बदमाशों को थानों में बुलाकर उनके डोजियर अपडेट किए गए और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA), जिलाबदर और अन्य कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर अब तक की बड़ी कार्रवाई

Indore Police: इंदौर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। शहर के प्रमुख चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर से विशेष जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान 201 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत चालानी और वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

अभियान के दौरान थाना कनाड़िया पुलिस ने एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया, जबकि बाणगंगा थाना पुलिस ने एक अन्य आरोपी को खंजर सहित पकड़ा।दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करने वालों पर भी कार्रवाई

Indore Police: पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया।

इस दौरान आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 20 प्रकरण दर्ज किए गए।इसके अलावा BNSS की धारा 170 सहित अन्य प्रावधानों के तहत 60 असामाजिक तत्वों को बॉन्ड ओवर कराकर उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

ड्रोन कैमरों से हुई हाईटेक निगरानी

इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने केवल जमीन पर ही नहीं, बल्कि ड्रोन कैमरों के जरिए भी शहर के अपराध प्रभावित क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी।क्राइम हॉटस्पॉट्स, तंग गलियों, सुनसान स्थानों और छतों की ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकी।

Indore Drugs Case: इंदौर ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा जीतू पटवारी के भाई से जुड़े मामले में एक और तस्कर गिरफ्तार, जमीन सौदे और जुए के एंगल की भी जांच

वरिष्ठ अधिकारी भी उतरे मैदान में

Indore Police: पूरे अभियान के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सड़कों पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च किया और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।इस दौरान लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया।

अपराधियों के लिए कड़ा संदेश

इंदौर पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here