Indore Drugs Case: इंदौर ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा जीतू पटवारी के भाई से जुड़े मामले में एक और तस्कर गिरफ्तार, जमीन सौदे और जुए के एंगल की भी जांच

Anuj Nirala

Indore Drugs Case: इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई से जुड़े चर्चित ड्रग्स मामले में इंदौर पुलिस को जांच के दौरान एक और अहम सफलता मिली है। पुलिस ने आरिफ खान उर्फ भुरू बेंड नामक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस अब इस मामले में ड्रग्स सप्लाई, पैसों के लेनदेन, जमीन के सौदों और जुए (गैंबलिंग) से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

नाना पटवारी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया

पुलिस ने मामले में नाना पटवारी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया। उनके साथ मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि मामले में किसकी क्या भूमिका रही और किन लोगों के बीच संपर्क था।

Indore Drugs Case: इंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा, जांच में सामने आया गुजरात कनेक्शन; नाना पटवारी और महिला सहयोगी फिर तलब

भुरू बेंड की गिरफ्तारी के बाद सामने आए नए दावे

Indore Drugs Case: पुलिस जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आरिफ खान उर्फ भुरू बेंड ने कथित तौर पर संजय और इरफान खान को ड्रग्स उपलब्ध कराए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि यह ड्रग्स आगे नाना पटवारी तक पहुंचाने की बात कही गई थी।

हालांकि, पुलिस के अनुसार इस संबंध में नाना पटवारी ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार नहीं की है। दूसरी ओर, जांच अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के बयानों का सत्यापन किया जा रहा है और अभी जांच जारी है।

घटना वाले दिन साथ होने की जांच

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नाना पटवारी, भुरू बेंड, इरफान खान और संजय एक-दूसरे को जानते हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि जिस दिन ड्रग्स बरामद हुई थी, उस दिन कौन-कौन लोग साथ मौजूद थे। इस संबंध में भी तथ्यों का मिलान किया जा रहा है।

युवती का नाम भी आया सामने

Indore Drugs Case: पूछताछ के दौरान एक युवती का नाम भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक नाना पटवारी ने उस युवती के साथ जमीन के लेनदेन की बात स्वीकार की है।युवती ने पुलिस को दो फ्लैटों की जानकारी भी दी है। फिलहाल उन फ्लैटों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां तलाशी की कार्रवाई की जाएगी।

Indore Conclave: इंदौर बना युवा शक्ति का महाकुंभ ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ में जुटेंगे 5 हजार युवा, CM मोहन यादव दिलाएंगे विकसित मध्यप्रदेश का संकल्प

ड्रग्स के पैसों, प्लॉट और गैंबलिंग कनेक्शन की जांच

डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि जांच के दौरान ड्रग्स के पैसों के लेनदेन, प्लॉट के सौदों और गैंबलिंग (जुए) से जुड़े इनपुट भी सामने आए हैं। पुलिस सभी तथ्यों का सत्यापन कर रही है।उन्होंने कहा कि अब तक सामने आए सभी बयानों और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। जिन बातों की पुष्टि होगी, उसी आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जांच अभी जारी, पुलिस कर रही तथ्यों का सत्यापन

Indore Drugs Case: पुलिस का कहना है कि मामला अभी जांच के चरण में है। सभी आरोपियों और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है। बरामद साक्ष्यों, बयानों और वित्तीय लेनदेन की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *