Wednesday, June 17, 2026
40.6 C
Raipur

Raigarh Crime News: ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस ने लूट के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Raigarh Crime News: गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराधों के फरार आरोपियों और फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस को मार्च माह में हुई लूट की वारदात के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीएसपी मयंक मिश्रा के सुपरविजन में कोतवाली पुलिस ने युवक से नगद रकम और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों सहित लूटा गया मोबाइल कम कीमत में खरीदकर उपयोग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Raigarh Crime News: लूट के प्रार्थी सुमित सिकदार पिता नरेन्द्र सिकदार उम्र 35 वर्ष निवासी सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी बोईरदादर थाना चक्रधरनगर रायगढ़ द्वारा 17 मार्च को थाना कोतवाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16.03.2026 को वह अपनी टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AU-0151 से मुर्गा लेकर तुमीडीह बाजार गया था। बाजार से वापस लौटते समय रात्रि लगभग 11:30 बजे उर्दना तिराहा के पास काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जेब में रखे ₹7,000 नगद और पोको कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 309, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Raigarh Crime News: विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच लूटे गए मोबाइल के उपयोग में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल धारक आदित्य चौधरी पिता सुरेश चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी धांगरडीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने उक्त मोबाइल आशु बरेठ से मात्र ₹800 में खरीदना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर गवाहों के समक्ष लूटा गया पोको मोबाइल जब्त किया गया।

Raigarh Crime News: इसके बाद पुलिस टीम ने धांगरडीपा में दबिश देकर आशु बरेठ पिता गगन बरेठ उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ मंन उसने अपने साथियों आशीष महंत एवं श्याम बरेठ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि तीनों ने उर्दना तिराहा-रामपुर मार्ग स्थित यादव होटल के पास सुनसान स्थान पर पीड़ित को रोककर पैसे की मांग की थी तथा विरोध करने पर मारपीट कर ₹7,000 नगद एवं पोको मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।

Raigarh Crime News: आरोपी आशु बरेठ के मेमोरण्डम पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AZ-6176 को धांगरडीपा से जब्त किया। वहीं सह आरोपी श्याम बरेठ पिता राजेश बरेठ उम्र 20 वर्ष निवासी धांगरडीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने भी अपराध करना स्वीकार किया। मामले का एक अन्य आरोपी आशीष महंत पूर्व में लूटपाट के एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार होकर जेल में निरुद्ध है।

Raigarh Crime News: चोरी की संपत्ति होने की जानकारी के बावजूद अत्यंत कम कीमत पर मोबाइल खरीदकर उपयोग करने के कारण आरोपी आदित्य चौधरी के विरुद्ध धारा 317(1) बीएनएस भी जोड़ी गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी (1) आशु बरेठ, (2) श्याम बरेठ एवं (3) आदित्य चौधरी को दिनांक 16.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Raigarh Crime News: आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक सत्यवान लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Raigarh Crime News: गिरफ्तार आरोपी :-

1. आशु बरेठ पिता गगन बरेठ, उम्र 19 वर्ष, निवासी धांगरडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़।
2. श्याम बरेठ पिता राजेश बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, धांगरडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़।
3. आदित्य चौधरी पिता सुरेश चौधरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, धांगरडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़।

Raigarh Crime News: एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

Raigarh Crime News: “रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है। लूट, चोरी, राहजनी और ऐसे अपराधों से अर्जित संपत्ति को खरीदने, छिपाने अथवा उपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी समान रूप से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र कानून के दायरे में लाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories