Indore News : क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा: 2 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम रील्स के जरिए जुड़ा मामला

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। जिसके मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने 2 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Indore News : पकड़े गए चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 तारीख तक की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

Indore News : दरअसल क्राइम ब्रांच के द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ में अब तक की आवाज सामने आई है कि उन्हें नकली नोट बनाने का ऑफर इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से मिला था, जिसके सूत्र गुजरात से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम मामले में आगे बढ़ रही है।

 

Indore News : जिसमें आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने सुपर कॉरिडोर के पास एक व्यक्ति से 50 हजार नकद दिए थे, जिसके बदले में उन्हें 2 लाख रुपए के नकली नोट मिले थे। हालांकि, उस व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जिसमें पुलिस आरोपियों से इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर मौजूद उन सभी रील्स और ग्रुप्स की जानकारी जुटाई जा रही है, जो नकली नोट बनाने की तकनीक सिखाते हैं या ऐसे ऑफर देते हैं। तकनीकी सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपी का खुलासा होने की उम्मीद है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *