Jabalpur Youth Shot: जबलपुर में पुराने विवाद ने लिया खूनी मोड़, युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Jabalpur Youth Shot: जबलपुर। जिले के पाटन थाना क्षेत्र के खमदेही गांव में रविवार सुबह पुराने विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले पाटन अस्पताल ले जाया गया और बाद में हालत नाजुक होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Jabalpur Youth Shot:जानकारी के मुताबिक घायल युवक धर्मेंद्र रैकवार और आरोपी रामनारायण पटेल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले धर्मेंद्र का रामनारायण पटेल के कर्मचारियों के साथ विवाद और मारपीट हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था।

READ MORE: Barwani Farmer Innovation: भीषण गर्मी में पपीता फसल बचाने किसान की अनोखी पहल, 7 हजार पौधों पर बनाया क्रॉप कवर शेड

Jabalpur Youth Shot:प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:30 बजे दोनों का आमना-सामना हुआ। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रामनारायण पटेल ने कथित रूप से धर्मेंद्र रैकवार पर गोली चला दी। गोली लगते ही धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

Jabalpur Youth Shot:घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल को तत्काल पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया।

Jabalpur Youth Shot:सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

READ MORE: Khandwa Cow Remains: खंडवा में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया

Jabalpur Youth Shot:इस घटना ने एक बार फिर पुरानी रंजिश और आपसी विवादों के खतरनाक परिणामों को सामने ला दिया है। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories