Khandwa Cow Remains: खंडवा में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया

Anuj Nirala

Khandwa Cow Remains: खंडवा | जिले के मुंदवाड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत बड़ियातुला गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना शुक्रवार देर रात सामने आई, जब सड़क किनारे पॉलिथीन और बोरियों में पशु अवशेष फेंके जाने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने की भनक लगते ही कुछ संदिग्ध लोग मौके से फरार हो गए।

Khandwa Cow Remains:जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच गांव के लोगों को एक घर के सामने संदिग्ध बोरियां दिखाई दीं। जांच करने पर एक बोरी में पशु का सिर और अन्य बोरियों में मांस जैसी सामग्री मिली। घटना की सूचना मिलते ही मोघट रोड थाना पुलिस और रामेश्वर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

READ MORE: Bhusaura Panchayat Scam: भुसौरा पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप

Khandwa Cow Remains:घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस की मौजूदगी में मौके पर खड़ी एक बाइक में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे सहित वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस ने शुरू की त्वरित कार्रवाई

Khandwa Cow Remains:पुलिस ने मौके से अवशेष, मांस और एक बाइक जब्त कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद शनिवार तड़के एफआईआर दर्ज की गई और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई।

Khandwa Cow Remains:पुलिस ने अब तक वसीम, अकरम, आजम और सलमान नामक चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में कुछ अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

Khandwa Cow Remains:घटना के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

READ MORE: Hospital License Cancelled: इंदौर के प्रतिष्ठित ‘केयर सीएचएल’ अस्पताल का लाइसेंस होगा निरस्त, सीएमएचओ ने थमाया एक माह का नोटिस

जांच रिपोर्ट का इंतजार

Khandwa Cow Remains:पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब्त मांस और अन्य अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अवशेष किस पशु के हैं। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Khandwa Cow Remains:स्थानीय संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *