Saturday, May 30, 2026
38.1 C
Raipur

Bhusaura Panchayat Scam: भुसौरा पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप

Bhusaura Panchayat Scam: देवरी/केसली | सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत केसली की ग्राम पंचायत भुसौरा में कराए गए विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव के लोगों ने पंचायत में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, गुणवत्ता की कमी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Bhusaura Panchayat Scam:ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई सीसी सड़क, आंगनवाड़ी भवन, घाट निर्माण और पंचायत भवन जैसे कई विकास कार्य तय मानकों के अनुरूप नहीं किए गए हैं। कई निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि कुछ कार्य अधूरे पड़े हुए हैं।

READ MORE: Gwalior Suicide Case: ग्वालियर में नगर निगम कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल पर भाई से कर रहा था बात

छह महीने से अधूरी पड़ी आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत

Bhusaura Panchayat Scam:ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत का कार्य करीब छह माह पहले शुरू किया गया था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका है। आरोप है कि मरम्मत कार्य के लिए राशि निकाल ली गई, जबकि मौके पर काम अधूरा पड़ा हुआ है। इससे आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

Bhusaura Panchayat Scam:गांव के लोगों ने पंचायत प्रशासन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं और उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इसके कारण लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

Bhusaura Panchayat Scam:ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन का लाभ भी गांव के कई परिवारों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पाया है।

मनरेगा में फर्जीवाड़े के आरोप

Bhusaura Panchayat Scam:ग्रामीणों ने पंचायत में संचालित मनरेगा कार्यों पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि फर्जी मास्टर रोल बनाकर सरकारी राशि का भुगतान किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक की मिलीभगत से कथित रूप से ऐसे लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने काम ही नहीं किया।

READ MORE: Jabalpur News: डुमना एयरपोर्ट के पास खुदाई में मिला 12 किलो का खतरनाक मोर्टार बम, इलाके में मचा हड़कंप

Bhusaura Panchayat Scam:ग्रामीणों ने मांग की है कि मनरेगा के सभी कार्यों और भुगतान की स्वतंत्र जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

Bhusaura Panchayat Scam:गांव के लोगों ने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत और संबंधित विभागों से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Bhusaura Panchayat Scam:ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories