Indore News : गैंगस्टर सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत, 32 आपराधिक प्रकरणों में था दर्ज नाम

0
671
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : शहर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस को मिली सूचना के बाद SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है, हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Indore News : एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि पिछले हफ्ते क्राइम ब्रांच ने सलमान लाला के साथियों को पकड़कर पूछताछ की थी। इस दौरान कई अहम सुराग सामने आए। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर सागर और भोपाल रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की थी। उस दौरान चार लोगों को पकड़ा गया था, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर सलमान फरार हो गया था।

 

Indore News : पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि सलमान लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। घटना की रात देर रात तक पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश करती रहीं। अगले दिन SDRF की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद तालाब से शव बरामद हुआ।

Indore News : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सलमान लाला पर अब तक लगभग 32 संगीन आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। इनमें हत्या, लूट, रंगदारी, और NDPS एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से दो पिस्टल और एक चाकू भी जब्त किया गया था। सलमान लाला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है और साथ ही इस बात की पुष्टि की जा रही है कि डूबने के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here