Lucknow Tiranga Yatra: लखनऊ में रविवार को लखनऊ तिरंगा यात्रा का जोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ का शुभारंभ किया। इस यात्रा में बीजेपी के कई बड़े नेता, मंत्री, जनप्रतिनिधि, युवा, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा लेकर शामिल हुए।यात्रा के दौरान सड़कों पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और अन्य प्रतिभागियों के साथ सेल्फी भी ली।




