MP Breaking News : मध्यप्रदेश में BJP को तगड़ा झटका….

MP Breaking News : भोपाल, 25 अगस्त 2025 — मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। आगर मालवा जिले के सुसनेर से भारतीय जनता पार्टी को गहरा झटका लगा है, जहां नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी सिसोदिया ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी बदलकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

MP Breaking News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्वयं लक्ष्मी सिसोदिया और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सुसनेर से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह बापू भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि यह सियासी कदम क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने और भाजपा को घेरने की रणनीति का हिस्सा है।

जीतू पटवारी ने इस अवसर पर कहा, “लक्ष्मी राहुल सिसोदिया का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। सुसनेर विधायक के नेतृत्व में जनहित की एक नई लड़ाई की शुरुआत हुई है। हमारा उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, जनता की सेवा है।”

इस राजनीतिक बदलाव को आगामी स्थानीय चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा संबल माना जा रहा है, वहीं भाजपा के लिए यह साख और संगठन दोनों के लिए एक चुनौती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories