Tuesday, May 19, 2026
31.1 C
Raipur

इंदौर पुलिस लाइन में फर्स्ट ईयर छात्रा ने लगाई फांसी, कारणों पर रहस्य बरकरार

इंदौर: शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित जिला पुलिस लाइन में रहने वाली एक प्रथम वर्ष की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा अपने चाचा के सरकारी क्वार्टर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार देर रात वह कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई, जिससे परिवार और पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो टूटा शक

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान दुर्गा कनोजे के रूप में हुई है। वह हाल ही में गांव से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर इंदौर लौटी थी और अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो चाचा के बच्चों ने परिवार को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा, जहां दुर्गा फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

Read More : इंदौर में पुलिस आरक्षक की पत्नी ने की आत्महत्या, सरकारी क्वार्टर में मिली लाश

एफएसएल जांच में सुसाइड नोट नहीं मिला

घटना की सूचना पर एमजी रोड थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया गया, लेकिन प्राथमिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इससे आत्महत्या के कारणों को लेकर रहस्य और गहरा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। साथ ही छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया चैट्स की भी जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन सदमे में, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं और किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। एमजी रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories