Jabalpur News : भोपाल का 90 डिग्री ओवरब्रिज बना खतरे का सौदा, हाईकोर्ट ने मैनिट को सौंपी जांच…

Jabalpur News : जबलपुर। राजधानी भोपाल का ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज एक बार फिर सुर्खियों में है। 18 करोड़ की लागत से आठ साल में बने इस पुल की 90 डिग्री मोड़ वाली डिजाइन पर उठे सवाल अब हाईकोर्ट तक पहुंच गए हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले पर अहम आदेश जारी करते हुए मैनिट (मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) भोपाल के निदेशक को निर्देश दिया कि वरिष्ठ प्रोफेसरों की टीम गठित कर पुल की तकनीकी जांच कराई जाए और रिपोर्ट 10 सितंबर 2025 तक अदालत में पेश की जाए।

Jabalpur News : दरअसल, सोशल मीडिया पर इस पुल को लेकर भारी आलोचना हुई थी। लोग कह रहे थे कि यह संरचना भविष्य में गंभीर हादसों की वजह बन सकती है। जनता ने इसे न केवल असुरक्षित बल्कि करदाताओं के पैसे की बर्बादी करार दिया।

सुनवाई के दौरान ठेकेदार पुनीत चड्ढा की याचिका पर भी विचार हुआ, जिसमें उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा उन्हें ब्लैकलिस्ट किए जाने को चुनौती दी थी। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने ठेकेदार को फिलहाल बड़ी राहत देते हुए ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी।

अब पूरा मामला मैनिट की जांच रिपोर्ट पर टिका है। अगर रिपोर्ट में डिजाइन और संरचना को खतरनाक पाया जाता है, तो यह पुल शहर के लिए सबसे बड़ा इंजीनियरिंग विवाद साबित हो सकता है। वहीं, सुरक्षित साबित होने पर सरकार और ठेकेदार दोनों को राहत मिलेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories