Raipur Accident : रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

Sanjay Sahu
Raipur Accident

Raipur Accident : रायपुर : राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक सड़क पार कर रहा था। तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

Raipur Accident : घूमने आया था युवक, हादसा बना आखिरी सफर

Raipur Accident : पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, विनोद पटेल नामक युवक ने बताया कि वह गरियाबंद का रहने वाला है और रायपुर के एक ढाबे में काम करता है। उसका दोस्त उत्तम पटेल 24 अगस्त को गांव से रायपुर घुमने आया था। 25 अगस्त को दोनों सेजबहार चौक के पास पहुंचे थे।

Raipur Accident : उत्तम जब रोड क्रॉस कर रहा था, उसी समय डूंडा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। ट्रेलर की चपेट में आने से उत्तम को गंभीर सिर की चोटें आईं और उसका मस्तिष्क (भेजा) बाहर आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Raipur Accident : पुलिस कर रही जांच

Raipur Accident : विनोद पटेल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच जारी है। ट्रेलर और उसके ड्राइवर की पहचान की कोशिश की जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *