CG TOP NEWS : आज से फॉरेन ट्रिप पर रहेंगे सीएम साय….

Parivesh
CG TOP NEWS

CG TOP NEWS : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दिल्ली से अपने पहले विदेश दौरे के लिए रवाना होंगे। यह दौरा जापान और साउथ कोरिया का है, जहां वे उद्योगपतियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। सीएम साय ओसाका में आयोजित जापान वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होंगे, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े वैश्विक निवेशक मौजूद रहेंगे।

CG TOP NEWS : सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं और सरकार नई उद्योग नीति के जरिए राज्य को निवेश का बड़ा गंतव्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। यही वजह है कि यह विदेश प्रवास बेहद अहम माना जा रहा है।

दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम साय वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरे पर उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय और वरिष्ठ अधिकारी दल साथ रहेंगे। मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी दिल्ली तक सीएम के साथ गए। वहीं मंत्री गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब ने उन्हें रवाना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ में बड़े निवेश की नींव रख सकती है। खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की दिलचस्पी राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *