Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Breaking: रायपुर में नाबालिग से रेप का सनसनीखेज मामला, 15 साल...

Raipur Breaking: रायपुर में नाबालिग से रेप का सनसनीखेज मामला, 15 साल की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME
CG CRIME

Raipur Breaking: रायपुर में नाबालिग से रेप का सनसनीखेज मामला, 15 साल की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर: राजधानी रायपुर में रेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद उसके साथ हुए रेप का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी 61 वर्षीय कृष्णा हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुर नगर निगम में कार्यरत है।
यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग की डिलीवरी के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के स्टाफ ने नाबालिग के गर्भवती होने और डिलीवरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की, तब उन्हें पहली बार पता चला कि उनकी बेटी के साथ रेप हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here