Monday, September 28, 2026
Home National मुंबई में इंडिगो फ्लाइट का टेल रनवे से टकराया, खराब मौसम में...

मुंबई में इंडिगो फ्लाइट का टेल रनवे से टकराया, खराब मौसम में सुरक्षित लैंडिंग से बड़ा हादसा टला

मुंबई। मुंबई में खराब मौसम के कारण इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो के एयरबस A321 विमान का टेल रनवे से टकरा गया, जब विमान ने खराब मौसम के कारण लो-एल्टीट्यूड गो-अराउंड प्रक्रिया अपनाई। इसके बाद विमान ने एक और एप्रोच लेकर सुरक्षित लैंडिंग की।

Read More : स्वतंत्रता दिवस समारोह में विवाद: मुख्य अतिथि ने छोड़े काले कबूतर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि मानक प्रोटोकॉल के तहत विमान की पूरी जांच और मरम्मत की जाएगी और नियामकीय अनुमति मिलने के बाद ही इसे परिचालन में लाया जाएगा। एयरलाइन ने जोर देकर कहा कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read More : पन्ना : अनीश खान बने पन्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पहले दर्शन किए श्री जुगल किशोर सरकार के

इससे पहले दिल्ली से दरभंगा जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 360 को टेकऑफ के कुछ ही समय बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। यात्रियों ने IGI एयरपोर्ट के रनवे पर प्रदर्शन किया था।

Read More : स्वतंत्रता दिवस समारोह में विवाद: मुख्य अतिथि ने छोड़े काले कबूतर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वहीं, DGCA ने हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस को लगभग 1700 पायलटों की सिम्युलेटर ट्रेनिंग में कथित खामियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जांच में सामने आया कि कई पायलटों की क्रिटिकल एयरफील्ड ट्रेनिंग गैर-योग्य सिम्युलेटर पर कराई गई थी, जिन्हें कुछ खास हवाई अड्डों जैसे कालीकट, लेह और काठमांडू में संचालन के लिए योग्य नहीं माना गया था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here