Balod News : आकाशीय बिजली गिरने से वन श्रमिक की मौत, 3 घायल….

बालोद, 21 मई : Balod News : जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश हुई। इस बीच तांदुला नदी किनारे स्थित जंगल में आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक वन श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक झुलस कर घायल हो गए।

Balod News : मृतक की पहचान 65 वर्षीय रामजी कोर्राम के रूप में हुई है, जो जंगल में लकड़ी संग्रहण के कार्य में लगे हुए थे। हादसे के वक्त सभी श्रमिक तांदुला के पास कार्यरत थे। अचानक मौसम बिगड़ने के कुछ ही देर बाद जोरदार बिजली गिरी और श्रमिक इसकी चपेट में आ गए।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, वन विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories