IPS Pushkar Sharma : आईपीएस पुष्कर शर्मा इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट डायरेक्टर नियुक्त, राज्य सरकार ने किया रिलीव

Sanjay Sahu
IPS Pushkar Sharma

IPS Pushkar Sharma : रायपुर : छत्तीसगढ़ के आईपीएस अधिकारी पुष्कर शर्मा को इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्ति मिल गई है. राज्य सरकार ने उन्हें आधिकारिक रूप से रिलीव कर दिया है, जिसके बाद वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए दिल्ली जाएंगे. वे अब तक रायपुर के माना स्थित वीआईपी बटालियन में कमांडेंट के रूप में कार्यरत थे.

IPS Pushkar Sharma : बिहार के पटना निवासी पुष्कर शर्मा की शिक्षा कई शहरों में हुई. उन्होंने फतेहपुर (उप्र) में शुरुआती पढ़ाई और कोटा में 11वीं–12वीं के साथ IIT की तैयारी की. इसके बाद IIT-BHU से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. UPSC में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को ही वैकल्पिक विषय रखते हुए चौथे प्रयास में 228वीं रैंक हासिल कर 2018 बैच में आईपीएस बने.

 

READ MORE: CG News : सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिफिकेशन, पुलिस भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों को बनाया जा रहा निशाना – पुलिस ने दी चेतावनी

IPS Pushkar Sharma : सेवा की शुरुआत 17 दिसंबर 2018 को हुई और प्रशिक्षण के बाद पहली पोस्टिंग रायगढ़ में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में मिली. इसके अलावा उन्होंने अंबिकापुर में सीएसपी, नारायणपुर में एडिशनल एसपी (नक्सल ऑपरेशन), फिर नारायणपुर और सारंगढ़–बिलाईगढ़ में एसपी के तौर पर जिम्मेदारी निभाई. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने कई सफल अभियानों का नेतृत्व किया और उड़ीसा बॉर्डर से संचालित गांजा तस्करी नेटवर्क पर भी रोक लगाने में अहम भूमिका निभाई.

IPS Pushkar Sharma : अब वे देश की प्रमुख आंतरिक सुरक्षा एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो में अपनी नई भूमिका निभाएंगे. माना जा रहा है कि उनकी तकनीकी विशेषज्ञता और फील्ड अनुभव एजेंसी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *