Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain Kasturba Hostel : कस्तूरबा छात्रावास में अज्ञात गैस फैलने से 15...

Ujjain Kasturba Hostel : कस्तूरबा छात्रावास में अज्ञात गैस फैलने से 15 बालिकाएँ प्रभावित, अस्पताल में अफरा-तफरी

0
89

Ujjain Kasturba Hostel : उज्जैन। दशहरा मैदान स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में रविवार रात अज्ञात गैस जैसी गंध फैलने से हड़कंप मच गया। इस घटना में करीब 15 छात्राएँ प्रभावित हुईं, जिन्हें तेज खांसी और घबराहट होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर सभी प्रभावित बालिकाओं को तत्काल शासकीय चिकित्सालय पहुँचाया गया, जहाँ उपचार के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रात 8 बजे महसूस हुई गैस: जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 दिसंबर 2025 को रात करीब 8 बजे हुई। छात्रावास परिसर में अचानक अजीब सी गैस और धुएँ का अहसास हुआ। कुछ ही मिनटों में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी और वे लगातार खांसने लगीं। घबराई हुई छात्राएँ छात्रावास से बाहर निकल आईं।

Ujjain Kasturba Hostel : छात्रावास स्टाफ ने तुरंत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डॉ. एम.एस. रामपुरे की अनुपस्थिति में उपचार टीम का नेतृत्व पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनेश सक्सेना, डॉ. महेश सिंघल और डॉ. मैत्री मिश्रा ने किया। टीम ने तत्काल प्रभावित बालिकाओं का उपचार शुरू किया।

अधिकारियों ने किया मुआयना: घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अजय हिंगे, एसडीओपी जेंडेन लिंगजरपा, विधायक दिनेश बोस, और कन्या उमा विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन सिंह दावरे अस्पताल पहुँच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Ujjain Kasturba Hostel : बाद में, एसडीएम और एसडीओपी ने छात्रावास पहुँचकर घटना स्थल का मुआयना भी किया। देर रात तक सभी प्रभावित छात्राओं की स्थिति सामान्य हो गई थी। प्रशासन अब गैस के स्रोत और प्रकृति की जांच कर रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here