रायपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों की आवाजाही बाधित…..

Parivesh

रायपुर, 21 मई : सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई, जब एक मालगाड़ी के दो रैक पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जिससे स्टेशन के पास के दो ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

रेल प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू और सुधार कार्य शुरू कर दिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 से डायवर्ट कर किया जा रहा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी दल मौके पर पहुंच चुका है और ट्रैक की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है।

इस घटना से कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव और देरी संभव है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपडेट के लिए रेलवे की आधिकारिक साइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *