Viral News : जबलपुर पहुंचे मंत्री विजय शाह, मीडिया के सवाल पर भड़के…..वीडियो वायरल

0
171
Viral News
Viral News

Viral News : जबलपुर। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुँअर विजय शाह मंगलवार को अचानक संभागीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Viral News : मीडिया ने जब उनसे विवादित मामले को लेकर सवाल पूछा तो मंत्री विजय शाह कुछ भड़क उठे। उन्होंने कहा – “घुमा-फिराकर यहां-वहां की बातें मत करो, काम की बात करो। मुझे राजनीति करते 35 साल हो गए हैं, मैंने जो संघर्ष किया है उसे न आप समझ पाएंगे और न मैं समझा पाऊंगा।”

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए मंत्री शाह ने कहा कि “जिसकी जैसी सोच होगी वैसे ही उसकी भाषा होगी।” हालांकि राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया और साफ कहा कि “मेरा पूरा मामला अदालत में लंबित है, इसलिए इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगा।”

संभागीय दौरे के दौरान मंत्री शाह ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here