Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के तहत बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की सप्लाई करने वाले दो मुख्य सप्लायर – अमृतसर निवासी चरणजीत सिंह उर्फ चांद और गुरजीत सिंह उर्फ गुरुजी को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ अयान परवेज नामक आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है, जो MDMA सप्लाई करने वाले सिंडिकेट से जुड़ा था।
Raipur Crime : पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से ड्रग्स भारत में मंगवाते थे और फिर रायपुर, बिलासपुर, धमतरी जैसे शहरों तक सप्लाई करते थे। अब तक इस सिंडिकेट से जुड़े कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों के पास से हेरोइन, MDMA, एक कार, मोबाइल फोन, तौल मशीन, पिस्टल और 82 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उन कारोबारियों, नेताओं और अधिकारियों की जानकारी जुटा रही है जो इस नेटवर्क से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े हो सकते हैं।
Raipur Crime : इस बीच सोशल मीडिया पर भी ड्रग्स से जुड़े वीडियो सामने आए। 25 जुलाई को रायपुर के एक नामी होटल में युवती का ड्रग्स लेते हुए वीडियो वायरल हुआ, वहीं 7 अगस्त को फॉर्म हाउस और कार में युवकों द्वारा ड्रग्स का सेवन करते हुए तीन और वीडियो सामने आए।
Raipur Crime : पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में है और जिनके नाम सामने आए हैं, उनसे आने वाले दिनों में पूछताछ की जाएगी। जांच अधिकारियों का कहना है कि जो भी व्यक्ति इस सिंडिकेट से जुड़ा होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Raipur Crime : इधर, नशे की लत के चलते रायपुर समेत प्रदेश भर में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, चाकूबाजी, लूट, मारपीट, हत्या और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में ज्यादातर आरोपी नशे के आदी पाए गए हैं।









