katghora News : मरीज इंतजार करते रहे, ओपीडी में चलता रहा बर्थडे सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल

Gautam Rawat
katghora News

katghora News : कटघोरा : कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ ड्यूटी के दौरान ओपीडी चैंबर में बर्थडे पार्टी मनाते और केक काटते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं।

katghora News : बताया जा रहा है कि यह वीडियो ओपीडी समय का है, जब मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हुए थे। आरोप है कि मरीजों की जांच और इलाज करने के बजाय डॉक्टर और स्टाफ जन्मदिन का जश्न मनाने में व्यस्त थे।

 

katghora News : वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने भी अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई है। भीषण गर्मी के बीच कई कूलर खराब पड़े हैं और कुछ में पानी तक नहीं है। कई वार्डों में कूलर की सुविधा भी नहीं है, जिसके कारण मरीज गर्मी से परेशान हैं।

katghora News : स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी खराब है। परिसर में गंदगी और बदबू के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। कुछ महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान अस्पताल में एसी लगाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है।

katghora News : मामले पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एसएन केसरी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वीडियो में कमरा बंद दिखाई दे रहा है, इसलिए पहले यह पता लगाया जाएगा कि वह अस्पताल का ओपीडी कक्ष है या कोई निजी स्थान। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ ने कूलरों और सफाई व्यवस्था की समस्या को भी जल्द सुधारने का आश्वासन दिया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *