Bacheli News:बढ़ती महंगाई के खिलाफ बचेली में प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Bacheli News:फकरे आलम/बचेली : दंतेवाड़ा जिले के बचेली में बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। छत्तीसगढ़ राज्य एटक के आव्हान पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हनुमान मंदिर चौक में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बचेली को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Bacheli News:प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे आम जनता का जीवन मुश्किल हो गया है। लोगों ने कहा कि महंगाई की वजह से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है।

 

Bacheli News:धरना स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं, लेकिन लोगों की आमदनी में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही। ऐसे में परिवार चलाना कठिन होता जा रहा है।

Bacheli News:ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्यान्न की कीमतों पर नियंत्रण लगाया जाए। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने की मांग भी की गई, ताकि गरीब परिवारों को राहत मिल सके।

Bacheli News:प्रदर्शनकारियों ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि नौकरी नहीं मिलने से युवा वर्ग परेशान है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा मजदूरों और कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने की भी मांग की गई।

Bacheli News:एटक कार्यकर्ताओं ने सरकारी संस्थानों के निजीकरण का भी विरोध किया। उनका कहना था कि निजीकरण से आम लोगों को नुकसान हो रहा है और रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं।

Bacheli News:धरना-प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories