Blood Donation Hero: मानवता की मिसाल बने हाटपिपलिया टीआई दीपक यादव, 5 साल की मासूम की जान बचाने के लिए किया रक्तदान

Anuj Nirala

Blood Donation Hero: देवास। पुलिस का नाम आते ही अक्सर लोगों के मन में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की तस्वीर उभरती है, लेकिन देवास जिले में एक पुलिस अधिकारी ने अपने मानवीय और संवेदनशील व्यवहार से समाज के सामने सेवा का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। हाटपिपलिया थाना प्रभारी दीपक सिंह यादव ने एक गंभीर रूप से बीमार 5 वर्षीय मासूम बच्ची की जान बचाने के लिए देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की।

दुर्लभ ब्लड ग्रुप ने बढ़ाई परिजनों की परेशानी

Blood Donation Hero:जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती 5 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसके उपचार के लिए तत्काल AB नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता बताई थी। यह दुर्लभ ब्लड ग्रुप होने के कारण परिजन पिछले तीन दिनों से ब्लड की तलाश में भटक रहे थे, लेकिन कहीं भी व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।

Blood Donation Hero:बेटी की हालत बिगड़ती देख परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। अस्पताल से लेकर ब्लड बैंक और परिचितों तक हर जगह संपर्क किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

READ MORE: Bhopal News: भोपाल के चार इमली में दर्दनाक घटना वरिष्ठ IPS अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी घर में फंदे पर मिली, जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार, टीआई बने फरिश्ता

Blood Donation Hero:जब सभी प्रयास विफल होते नजर आए तो परिजनों ने सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से मदद की अपील की। यह संदेश हाटपिपलिया थाना प्रभारी दीपक सिंह यादव तक पहुंचा।

Blood Donation Hero:मासूम बच्ची की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलते ही टीआई ने बिना देर किए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचने का निर्णय लिया। देर रात अस्पताल पहुंचकर उन्होंने रक्तदान किया, जिससे बच्ची के उपचार के लिए आवश्यक रक्त उपलब्ध हो सका।

परिजनों की आंखों में छलक आए खुशी के आंसू

Blood Donation Hero:रक्त मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली। परिवार ने कहा कि जब हर तरफ से निराशा मिल रही थी और उम्मीदें टूटती नजर आ रही थीं, तब एक पुलिस अधिकारी ने आगे बढ़कर उनकी मदद की।

Blood Donation Hero:परिजनों के मुताबिक उस मुश्किल घड़ी में दीपक यादव उनके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं थे। उनके इस सहयोग ने न केवल बच्ची की जान बचाने में मदद की बल्कि परिवार को नया हौसला भी दिया।

‘मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म’

Blood Donation Hero:थाना प्रभारी दीपक सिंह यादव ने कहा कि AB नेगेटिव ब्लड आसानी से उपलब्ध नहीं होता। जैसे ही उन्हें बच्ची की आवश्यकता के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने का निर्णय लिया।

Blood Donation Hero:उन्होंने कहा कि यदि उनके रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है तो इससे बड़ा संतोष और कोई नहीं हो सकता। समाज और मानवता की सेवा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।

READ MORE: Cyber Fraud Indore: RTO चालान के नाम पर साइबर ठगी बैंक अफसर बनकर किया कॉल, खाते से उड़ाए 48 हजार रुपये

क्षेत्रभर में हो रही सराहना

Blood Donation Hero:टीआई दीपक यादव के इस सराहनीय कदम की अब पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना की प्रशंसा कर रहे हैं। आम नागरिकों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में सकारात्मक संदेश देता है और लोगों का भरोसा मजबूत करता है।

Blood Donation Hero:यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि वर्दी केवल कानून की रक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए उम्मीद और सहारे का भी नाम है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *