Friday, May 8, 2026
25.1 C
Raipur

M.P Weather : मध्य प्रदेश को दो दिन की राहत, रिपब्लिक डे के बाद फिर लौटेगी ठंड

भोपाल : मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे लोगों को जनवरी के आखिरी सप्ताह में कुछ राहत मिली है। प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे रातें अपेक्षाकृत गर्म महसूस हो रही हैं। हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने 26 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है।

भोपाल में सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज

राजधानी भोपाल में शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक है। तापमान में इस बढ़ोतरी के कारण भोपाल की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। वहीं दिन का अधिकतम तापमान भी 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई।

Read More : उज्जैन के तराना में फिर भड़की हिंसा, पथराव और आगजनी से मचा हड़कंप, 25 गिरफ्तार, धारा 163 लागू

26 जनवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यह राहत केवल दो से तीन दिनों की है। 26 जनवरी के आसपास प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। सुबह के समय कोहरा या हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड का असर बढ़ेगा। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का प्रभाव भी मध्य प्रदेश के मौसम पर साफ नजर आएगा।

अलग-अलग शहरों में न्यूनतम तापमान

प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में अंतर देखा गया। भोपाल में 17.4 डिग्री, इंदौर 16.2 डिग्री, उज्जैन 15 डिग्री, ग्वालियर 13.5 डिग्री, पचमढ़ी 10.2 डिग्री, रीवा 8.4 डिग्री, खजुराहो 9.4 डिग्री और मंडला में 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories