Sindoor Park : छत्तीसगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘सिंदूर पार्क’, शहीदों को समर्पित 501 पेड़ों का होगा पौधरोपण

VIKASH KHALKHO

Sindoor Park : रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही एक अनोखा ‘सिंदूर पार्क’ बनने जा रहा है। रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा अपने गांव महासमुंद के दुर्गापाली में इस पार्क का निर्माण कर रहे हैं। लगभग सवा दो एकड़ में फैले इस पार्क में 501 सिंदूर के पेड़ लगाए जाएंगे।

Read More :

इस पार्क का उद्घाटन 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पौधरोपण के साथ करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। विधायक मिश्रा के अनुसार, पहलगाम हमले में मारे गए लोगों और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि स्वरूप इस पार्क की स्थापना की जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक मिश्रा ने बताया कि पिछली सरकार ने गौठान बनाकर गौमाता और गौसेवकों के साथ खिलवाड़ किया। इसके जवाब में वर्तमान सरकार ‘गौधाम योजना’ ला रही है, ताकि गौवंश को सुरक्षित ठिकाना दिया जा सके।

विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन पर कांग्रेस नेताओं की आलोचना का जवाब देते हुए मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री और मंत्री, तथा देश में आदिवासी राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेसियों के रोने की आदत कभी नहीं जाएगी, मैं उन्हें सुरमा भेजूंगा जिससे आंसू और ज्यादा निकलें।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *