CG NEWS : आज ‘आयुष्मान कार्ड महाअभियान…….

Parivesh
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर। आम जनता को सशक्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन आज 13 अक्टूबर को आयुष्मान कार्ड महाअभियान’ चला रहा है। इस एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों की पीडीएस (शासकीय राशन दुकानों) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों के अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे हर नागरिक को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिल सकेगा।

READ MORE : Mahakal Aarti Live : रजत सिंहासन पर विराजे भगवान महाकाल, भव्य श्रृंगार और आरती में उमड़ा भक्तों का शैलाब

CG NEWS : शिविर में पहुंचने वाले नागरिकों को आधार कार्ड, राशन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है, ताकि तुरंत पहचान सत्यापन कर कार्ड जारी किए जा सकें।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच से जोड़ें।

इसी के साथ, आज के शिविरों में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वय वंदना कार्ड’ भी बनाए जाएंगे। जिनके आधार कार्ड में उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक अंकित है, वे पात्र माने जाएंगे। पहले से आयुष्मान कार्डधारी वरिष्ठ नागरिकों को 70 वर्ष पूर्ण होने पर पुनः केवाईसी कराना आवश्यक होगा, जिससे उन्हें योजना के अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो सकें।

READ MORE : Singrauli : खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत, गिट्टी और बोल्डर परिवहन करते 5 वाहन जब्त

यह अभियान न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा का विस्तार है, बल्कि बिलासपुर प्रशासन की उस पहल का हिस्सा है जो हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *