Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Mahadev Online Satta Case : महादेव सट्टा पर भूपेश बघेल का वार,...

Mahadev Online Satta Case : महादेव सट्टा पर भूपेश बघेल का वार, पूछा – संरक्षण दे रहा है केंद्रीय या छत्तीसगढ़ का गृहमंत्री?

0
89
Mahadev Online Satta Case
Mahadev Online Satta Case

Mahadev Online Satta Case : रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले को लेकर एक बार फिर सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि महादेव सट्टा का खुलेआम प्रचार किया जा रहा है और अब फेसबुक पर इसके विज्ञापन भी दिखाई देने लगे हैं।

Mahadev Online Satta Case : भूपेश बघेल ने ईडी और सीबीआई से सवाल किया कि महादेव ऑनलाइन सट्टा खुलेआम चल रहा है, राजनीतिक संरक्षण इतना है कि फेसबुक पर विज्ञापन आ रहे हैं। अब इसे कौन संरक्षण दे रहा है – केंद्रीय गृहमंत्री या छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री? क्या कार्रवाई होगी या सिर्फ किसी का फर्ज़ी बयान डालने तक ही मामला सीमित रहेगा?

Mahadev Online Satta Case : महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय कर रहे हैं, फिर भी महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और अन्य ऐप का संचालन जारी है।

 

भूपेश बघेल ने किया पोस्ट।

Mahadev Online Satta Case : महादेव ऑनलाइन बुक सट्टा एक ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क है, जिसमें क्रिकेट, कैसिनो और अन्य जुए के खेलों पर सट्टा लगाया जाता है। इसका संचालन केंद्र दुबई और अन्य देशों में माना जाता है, लेकिन भारत में इसके हजारों एजेंट और पैनल ऑपरेटर सक्रिय हैं।

 

 

Mahadev Online Satta Case : पिछले कुछ सालों में प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर छापे मारे हैं और करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने 2023 में दावा किया था कि यह नेटवर्क हजारों करोड़ रुपये की हवाला मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है, जिसमें पूर्व सीएम बघेल पर भी आरोप लगाए गए थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here