Raigarh News : जंगल के रास्ते हो रही गौवंश तस्करी, राष्ट्रीय बजरंग दल ने 62 मवेशियों को छुड़ाया

Sanjay Sahu

Raigarh News :रायगढ़ जिले में गौवंश तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आधी रात को जंगल के रास्तों से मवेशियों को हांककर बूचड़खानों तक पहुंचाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय बजरंग दल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Raigarh News :जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कंचनपुर जंगल में बीती रात करीब दो बजे कुछ लोग 62 छोटे-बड़े मवेशियों को जंगल के रास्ते हांकते हुए ले जा रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और तस्करी कर रहे पांच व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Raigarh News :पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मवेशियों को बर्रा जोबी से लिबरा की ओर ले जाया जा रहा था। सभी आरोपियों और मवेशियों को थाना घरघोड़ा लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

Raigarh News :बताया जा रहा है कि धरमजयगढ़, लैलूंगा, बाकारुमा और घरघोड़ा का इलाका गौवंश तस्करी का सुरक्षित रूट बनता जा रहा है। हालांकि समय-समय पर पुलिस और सामाजिक संगठनों की सतर्कता से ऐसे मामलों का भंडाफोड़ भी हो रहा है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *