Indore News :डिजिटल एविडेंस विषय पर देश के ख्यात वकीलों ने की चर्चा, सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने भी रखे विचार, देश भर के कई प्रसिद्ध वकील भी पहुंचे इंदौर

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : ‘‘डिजिटल एविडेंस” विषय पर हाईकोर्ट और जिला न्यायालय के वकीलोंनके लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायमूर्ति कार्यशाला में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे साथ ही पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता तथा इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में देशभर से कानून के विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे और AI के फायदे और दुष्परिणाम पर भी हुई चर्चा की।

Indore News : अधिवक्ता परिषद की उच्च न्यायालय इकाई और जिला न्यायालय इकाई ने आज संयुक्त रूप से इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह में न्यायवाणी नाम से एक संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें’ न्यायदान में प्रौद्योगिकी और फॉरेंसिक साइंस का उपयोग ‘ पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश,न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी और विशेष अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा शामिल हुए ।

Indore News : इसके अलावा शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने विचार सामने रखे। इस कार्यशाला के जरिये आज के आधुनिक युग में AI के फायदे और दुष्परिणाम पर चर्चा की गई, इसके साथ ही सभी अतिथियों ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किस तरह से लोगों की मदद और आम लोगों को इंसाफ दिलाने में किया जाए इस पर अपने विचार सामने रखे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *