मध्य प्रदेश में मिडिल ईस्ट तनाव का असर! दुबई ट्रैवल बुकिंग घटी, कमर्शियल गैस सप्लाई पर भी असर

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  मिडिल ईस्ट क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण पर्यटन और व्यापार से जुड़े कई सेक्टर प्रभावित हो रहे हैं।

खासकर दुबई यात्रा करने वाले यात्रियों की बुकिंग में अचानक कमी आई है, वहीं कमर्शियल एलपीजी गैस सप्लाई को लेकर भी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

दुबई ट्रैवल बुकिंग में आई गिरावट

ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार भोपाल और इंदौर से दुबई जाने वाले यात्रियों की बुकिंग में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हजारों यात्रियों ने फिलहाल अपनी यात्रा योजनाओं को टाल दिया है।

अनुमान के मुताबिक करीब 2 से 2.5 हजार ट्रैवल बुकिंग प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा नई बुकिंग में भी पहले की तुलना में कमी देखने को मिल रही है।

मिडिल ईस्ट के हालात का असर क्रूज ट्रैवल पर भी पड़ा है, जहां करीब 30 से 40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। फैमिली हॉलीडे और हनीमून ट्रिप की बुकिंग भी प्रभावित हुई है।

Read More : India LPG Shortage : ईरान तनाव के बीच देश में LPG संकट से हाहाकार! मोदी सरकार ने की आपात बैठक

कमर्शियल गैस सप्लाई पर भी असर

दूसरी ओर ऑयल कंपनियों ने एहतियात के तौर पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी पर अस्थायी रोक लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन भविष्य में संभावित संकट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस फैसले का असर होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और छोटे-बड़े उद्योगों पर पड़ सकता है, क्योंकि ये सभी व्यवसाय कमर्शियल गैस पर निर्भर रहते हैं।

अस्पताल और स्कूलों को राहत

हालांकि सरकार ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा है। इन संस्थानों को गैस की सप्लाई जारी रहेगी ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात लंबे समय तक बने रहते हैं, तो पर्यटन और व्यापार से जुड़े कई क्षेत्रों पर इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *