Indore Crime : इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र के रहने वाले कुछ प्रॉपर्टी कारोबारी छोटा बांगड़दा क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे। पीड़ितों का कहना है कि विवादित भूमि पर उनका मालिकाना हक है और उनके पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं, इसके बावजूद सामने वाला पक्ष कब्जा किए बैठा है।
Indore Crime : एसीपी विवेक चौहान ने बताया कि सोगानी और जैन पक्ष के बीच इस भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ने थाने में आवेदन दिया है और मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Indore Crime : पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे सभी मालिकाना दस्तावेज प्रस्तुत कर चुके हैं और उक्त जमीन पर किसी गोधा बंधु से रेशन डील भी कर चुके हैं, जिसके दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं, फिर भी दूसरा पक्ष विवाद कर रहा है।









