Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh rewa news : हत्या के प्रयास का आरोपी सिरमौर कोर्ट से फरार,...

rewa news : हत्या के प्रयास का आरोपी सिरमौर कोर्ट से फरार, मोबाइल में व्यस्त रहे पुलिसकर्मी – शिकायत दर्ज

0
72
rewa news
rewa news

rewa news : रीवा : एक किशोरी के साथ बर्बरता पूर्ण मारपीट करने वाला एक आरोपी सिरमौर न्यायालय से उस वक्त फरार हो गया जब सेमरिया थाने के पुलिसकर्मी आरोपी को हिरासत में लेने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए उपस्थित हुए थे, इसी दौरान आरोपी को लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी मोबाइल में रील स्क्रोल करने लगे जिसका फायदा उठाते हुए हत्या के प्रयास का आरोपी अभिषेक हथकड़ी लेकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया।

rewa news : ताज्जुब की बात तो यह रही कि आरोपी हथकड़ी सहित न्यायालय परिसर से फरार हो गया इसकी जानकारी भी पुलिस को लगभग आधा घंटे बाद हुई जिसके बाद घबराए पुलिसकर्मियों ने आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन जब बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा तो थकहार कर सिरमौर थाने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी की शिकायत दर्ज कराई वहीं पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप मिश्रा पुलिस कर्मियों का बचाव करते नजर आए उन्होंने विक्टिम को सुरक्षा देने और आरोपी की पता तलाश का तो दावा किया लेकिन पुलिस कर्मियों की लापरवाही पर चुप्पी साध गये

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here