Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Bargi Dam : बरगी नगर : बारिश के चलते बांध में जल...

Bargi Dam : बरगी नगर : बारिश के चलते बांध में जल निकासी, आम जनता से सतर्क रहने की अपील

बरगी नगर: रविवार, 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे बरगी बांध का जल स्तर 422.70 मीटर दर्ज किया गया। बांध की वर्तमान जल उपयोगी क्षमता 3171 एमसीएम (99.72%) है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 403 क्यूमेक है।

वर्षा को देखते हुए आज शाम 6 बजे बांध के तीन जल द्वार 0.50 मीटर की औसत ऊँचाई तक खोले जाएंगे, जिससे 237 क्यूमेक जल की निकासी की जाएगी। इस कारण माँ नर्मदा के घाटों पर 1 से 2 फुट तक पानी की बढ़ोतरी हो सकती है।

Read More : MP NEWS : मंत्री विजयवर्गीय के विवादास्पद बयान पर हंगामा; कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा नेतृत्व से की सार्वजनिक माफ़ी की मांग की…

सहायक यंत्री, बाढ़ नियंत्रण, बरगी बांध ने जनता से अपील की है कि वे नर्मदा घाटों और तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल निकासी को कभी भी घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here