Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : मंत्री विजयवर्गीय के विवादास्पद बयान पर हंगामा; कांग्रेस प्रवक्ता...

MP NEWS : मंत्री विजयवर्गीय के विवादास्पद बयान पर हंगामा; कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा नेतृत्व से की सार्वजनिक माफ़ी की मांग की…

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा महिला और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिप्पणी के खिलाफ विरोध जताते हुए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) अनुमा आचार्य ने आज जबलपुर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की और मंत्री विजयवर्गीय पर जमकर निशाना साधा।

MP NEWS : महिलाओं के सम्मान के खिलाफ टिप्पणी

हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने विपक्षी नेता पर व्यक्तिगत हमला करते हुए एक टिप्पणी की थी, जिसका आशय था कि वह अपनी जवान बहन को चौराहे पर चुंबन करते हैं। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अनुमा आचार्य ने विजयवर्गीय के बयान को “अशोभनीय, अमर्यादित और भारतीय संस्कृति के मूल्यों के खिलाफ” बताया।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, “महिलाओं के सम्मान और पारिवारिक रिश्तों की गरिमा पर इस प्रकार की टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि यह समाज में एक गलत संदेश देने वाली है।” उन्होंने जोर दिया कि राजनीतिक मतभेदों के बीच व्यक्तिगत और पारिवारिक रिश्तों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह भारतीय संस्कृति की मर्यादा को ठेस पहुंचाता है।

CG News : छत्तीसगढ़ में अब B.Tech की पढ़ाई होगी पूरी तरह हिंदी में, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की घोषणा….

सार्वजनिक माफी और बर्खास्तगी की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी नेतृत्व से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अनुमा आचार्य ने कहा कि भाजपा को इस बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल उनके पद से हटाया जाना चाहिए।

प्रेस वार्ता में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री के बयान के खिलाफ अपना कड़ा विरोध जताया और महिला सम्मान की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाने की मांग की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here