Gwalior Crime News : होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान प्रेमी की हैवानियत…प्रेमिका मेकअप आर्टिस्ट से दुष्कर्म….

Parivesh

ग्वालियर। Gwalior Crime News : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती किस हद तक घातक बन सकती है, इसका ताजा उदाहरण ग्वालियर में सामने आया है। अहमदाबाद में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करने वाली 22 वर्षीय युवती ने अपने बर्थडे पर ऐसा हादसा झेला, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। दो दिन पहले वह ग्वालियर अपने घर लौटी थी और थाटीपुर स्थित होटल ‘डेजर्ट पाम’ में बर्थडे पार्टी रखी थी। इसी पार्टी में उसने सोशल मीडिया के ज़रिए दो साल पहले मिले प्रेमी आर्यन राठौर (निवासी साधु बाबा चौराहा, लहार, भिंड) को भी बुलाया।

Gwalior Crime News : पार्टी के दौरान आर्यन ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर होटल में ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने प्रेम और भविष्य में शादी का वादा कर उसे चुप करा दिया। लेकिन जब युवती ने शादी की बात दोबारा छेड़ी, तो आर्यन ने साफ इनकार कर दिया और यहां तक धमकी दी कि अगर वह ज़्यादा बोली तो जान से हाथ धो बैठेगी।

घटना से आहत युवती ने थाटीपुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आर्यन राठौर के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
थाटीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और होटल में लगे CCTV फुटेज भी जांचे जा रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *