Reserve Bank of India : आम आदमी को मिलेगी राहत, सस्ती हो सकती हैं EMI, पढ़े पूरी डिटेल…

Parivesh

Reserve Bank of India : रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को मोनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय बैंक ने बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर यानी रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। अब यह दर घटकर 5.50% हो गई है।

Reserve Bank of India : इस फैसले के बाद बैंकों को RBI से कम ब्याज दर पर कर्ज मिलेगा, जिससे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन जैसी लोन सुविधाओं पर ब्याज दर कम हो सकती है। इसके चलते आम आदमी की EMI में राहत मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई और आर्थिक सुस्ती के बीच इस कदम से बाजार में तरलता बढ़ेगी और उपभोग को प्रोत्साहन मिलेगा। यदि आपने बैंक से कोई लोन ले रखा है या लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

RBI का यह निर्णय आर्थिक ग्रोथ को गति देने के इरादे से लिया गया है। आने वाले दिनों में बैंक अपनी ब्याज दरें घटा सकते हैं, जिससे लोन की लागत कम हो जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *