प्रेमी से बात करना पड़ा महंगा, मां ने बेटी का गला दबाया, मामा और भाइयों ने काटा सिर…..

Parivesh

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल को झकझोर देने वाला ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। बेटी का “गुनाह” सिर्फ इतना था कि वह फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। वारदात परतापुर थाना क्षेत्र की है। मां ने बेटी को रंगे हाथों पकड़ लिया और गुस्से में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मायके वालों को बुलाया गया और भाइयों व मामा ने मिलकर युवती की गर्दन काट दी। शव के दो टुकड़े कर उसे नहरों में फेंक दिया गया।

पुलिस ने मृतका की मां, दो नाबालिग भाइयों और दो मामाओं को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक मौसेरे भाई की तलाश जारी है। इस जघन्य कृत्य के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

कैसे हुआ खुलासा?
गुरुवार को बहादुरपुर इलाके में नहर में युवती का सिर कटा शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी। जब पुलिस परतापुर क्षेत्र में युवती के घर पहुंची तो मां ने उसे लापता बताया। शक के आधार पर पूछताछ हुई और मां ने गुनाह कबूल कर लिया। अन्य आरोपियों ने भी जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि कैसे उन्होंने बेटी को मारने के बाद सिर और धड़ को अलग-अलग जगह फेंका।

पुलिस कार्रवाई जारी
SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एक आरोपी की निशानदेही पर लड़की के सिर की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मृतका की पहचान और घटनाक्रम की पुष्टि के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

यह मामला न केवल कानून-व्यवस्था को चुनौती देता है, बल्कि समाज में बढ़ती कट्टर सोच पर भी सवाल खड़े करता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *