Wednesday, April 29, 2026
42.1 C
Raipur

Rohit Sharma : टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर रोहित शर्मा का खुलासा – “पिता नाराज हैं, क्योंकि …

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से उनके पिता गुरुनाथ शर्मा निराश थे। अपने संन्यास के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट को लेकर सार्वजनिक रूप से बात करते हुए रोहित ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से इस प्रारूप के प्रशंसक रहे हैं और उन्हें आधुनिक क्रिकेट का अंदाज ज्यादा पसंद नहीं है।

Rohit Sharma : इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित के कप्तान बनने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन 7 मई को उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया। इससे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और भारत को दोनों ही सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेले गए आखिरी टेस्ट से रोहित बाहर हो गए थे, जिसके बाद उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि, उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं और इसके बाद घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने हिस्सा लिया था।

Rohit Sharma : मुंबई में चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा की किताब ‘द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर वाइफ’ के लॉन्च कार्यक्रम में रोहित शर्मा ने कहा कि उनके पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे और उन्होंने अपने परिवार के बेहतर जीवन के लिए बहुत त्याग किए। रोहित ने बताया कि उनके पिता को टेस्ट क्रिकेट से गहरा लगाव रहा है और वो नए दौर की क्रिकेट से उतना प्रभावित नहीं होते।

Rohit Sharma : रोहित ने यह भी याद किया कि जब उन्होंने वनडे में 264 रन बनाए थे, तब उनके पिता ने बस इतना कहा था, “ठीक है, अच्छा खेला।” लेकिन जब भी वो टेस्ट में 30, 40 या 50 रन बनाते थे, तो उनके पिता उस पारी को लेकर विस्तार से बात करते थे। उनके मुताबिक, उनके पिता के लिए टेस्ट क्रिकेट का महत्व सबसे अधिक रहा है।

Rohit Sharma : रोहित ने कहा कि उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत स्कूल क्रिकेट से की, फिर अंडर-19, रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और इंडिया ए से होते हुए भारतीय टीम तक पहुंचे। उनके पिता ने उन्हें रेड बॉल से खेलते हुए शुरू से देखा है और यही वजह है कि जब उन्होंने टेस्ट से संन्यास लिया, तो उनके पिता थोड़े निराश जरूर हुए, लेकिन साथ ही खुश भी थे। रोहित ने माना कि उनकी जिंदगी में जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया है, उसमें उनके पिता की भूमिका सबसे अहम रही है।

 

READ MORE : बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात : पति-पत्नी की मिली संदिग्ध हालत में लाश, इलाके में दहशत…

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

विदिशा में ‘नहर चोरी’ का खुलासा! सिंचाई जमीन पर खड़ी हो गई कॉलोनियां…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले...

Related Articles

Popular Categories