बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिल्हा क्षेत्र के एक मकान में पति-पत्नी की लाशें संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान इंदिरा साहू और घनश्याम साहू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला, वहीं घनश्याम साहू की लाश फांसी पर लटकी हुई पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हत्या और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस ने मृतकों के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना ने पूरे इलाके में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है।
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!


