Bangalore Stampede Case : RCB, DNA इवेंट कंपनी और क्रिकेट संघ पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Parivesh

बेंगलुरु | Bangalore Stampede Case : बेंगलुरु में हाल ही में हुए भगदड़ कांड में अब बड़ा एक्शन देखने को मिला है। इस दर्दनाक घटना में जहां 11 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए, वहीं अब बेंगलुरु पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), DNA एंटरटेनमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

Bangalore Stampede Case : पुलिस की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सख्त रुख अपनाते हुए RCB और DNA इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर समेत 8 शीर्ष पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस गंभीर मामले की CID जांच की भी तैयारी कर रही है ताकि घटना की पूरी परतें खोली जा सकें और दोषियों को सजा दिलाई जा सके। इस कदम से साफ है कि राज्य सरकार भगदड़ जैसी लापरवाही को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *