Saturday, September 26, 2026
Home National Kolkata प्रेम से ओढ़ाया शॉल, श्रद्धा से छुए पैर… जानिए कौन हैं माखनलाल...

प्रेम से ओढ़ाया शॉल, श्रद्धा से छुए पैर… जानिए कौन हैं माखनलाल सरकार जिनके सामने शुभेंदु के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में खुद झुके PM मोदी

PM Modi Makhanlal Sarkar : पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक और खास पल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मौजूद 98 वर्षीय वरिष्ठ BJP कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने उन्हें शॉल भी ओढ़ाई और गले लगाकर सम्मान व्यक्त किया।

यह दृश्य सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर यह बुजुर्ग नेता कौन हैं।

कौन हैं माखनलाल सरकार?

माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने आजादी के बाद राष्ट्रवादी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ हुए थे गिरफ्तार

साल 1952 में कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान माखनलाल सरकार, जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मौजूद थे। इसी आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

BJP संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका

1980 में BJP के गठन के बाद माखनलाल सरकार को पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों का संगठनात्मक समन्वयक बनाया गया। उन्होंने महज एक साल में करीब 10 हजार लोगों को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

लगातार सात साल रहे जिला अध्यक्ष

1981 से अगले सात वर्षों तक उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उस दौर में किसी नेता का इतने लंबे समय तक संगठनात्मक पद पर बने रहना बड़ी उपलब्धि माना जाता था।

ब्रिगेड ग्राउंड में उमड़ा समर्थकों का सैलाब

शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड और अन्य राज्यों से भी हजारों BJP समर्थक पहुंचे थे। पूरा ब्रिगेड परेड ग्राउंड केसरिया रंग में रंगा नजर आया।

पीएम मोदी का सम्मान बना चर्चा का विषय

पीएम मोदी द्वारा माखनलाल सरकार के पैर छूने और सम्मान देने की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here