Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh up-mp-border-petrol-black-marketing: पेट्रोल की ‘स्मगलिंग’ या कारोबार? बॉर्डर इलाके में वायरल हुई तस्वीरें...

up-mp-border-petrol-black-marketing: पेट्रोल की ‘स्मगलिंग’ या कारोबार? बॉर्डर इलाके में वायरल हुई तस्वीरें और कतारें, जाने पूरी खबर…

up-mp-border-petrol-black-marketing: मऊगंज जिले के हनुमना-मिर्जापुर बॉर्डर पर पेट्रोल की कथित कालाबाजारी को लेकर इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बॉर्डर स्थित लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन और जय भामा फिलिंग स्टेशन पर सुबह से लंबी कतारें देखी जा रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग डिब्बों, गैलनों और छोटे कंटेनरों में पेट्रोल भरवाकर उसे मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के खटखरी और आसपास के गांवों में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।

up-mp-border-petrol-black-marketing: ग्रामीणों के मुताबिक, बॉर्डर क्षेत्र में खुलेआम बोतलों और कंटेनरों में पेट्रोल की बिक्री लंबे समय से जारी है। आरोप है कि उत्तरप्रदेश से सस्ता पेट्रोल लाकर गांवों में अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है, जिससे अवैध कारोबार करने वालों को मोटा फायदा हो रहा है।

up-mp-border-petrol-black-marketing:स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बिना किसी सुरक्षा मानकों के डिब्बों और गैलनों में पेट्रोल भरना बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। वहीं बॉर्डर पर चेकपोस्ट होने के बावजूद पेट्रोल की कथित अवैध खेप लगातार एमपी सीमा में पहुंच रही है, लेकिन अब तक कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here