धमतरी में दर्दनाक हादसा : पेड़ काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया वृद्ध, मौके पर मौत

0
225

धमतरी। धमतरी में दर्दनाक हादसा : सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक 50 वर्षीय वृद्ध करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक दुर्गेश ध्रुव नामक व्यक्ति नीम के पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहा था। यह पेड़ वन विभाग के रिसगांव कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित था।

धमतरी में दर्दनाक हादसा : पेड़ से सटे हाईटेंशन बिजली तारों की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लगा और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। करंट लगते ही दुर्गेश ध्रुव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here