Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh Assembly Monsoon session: मानसून सत्र: चौथे दिन 63 मुद्दों पर सरकार घिरी,...

Assembly Monsoon session: मानसून सत्र: चौथे दिन 63 मुद्दों पर सरकार घिरी, भूपेश ने फर्जी ग्रामसभा और उद्योग स्थापना पर उठाए सवाल

Assembly Monsoon session
Assembly Monsoon session

Assembly Monsoon session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है। प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल ने फर्जी ग्रामसभाओं के आधार पर उद्योगों की स्थापना का मुद्दा उठाते हुए सरकार से दोषियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी।

Assembly Monsoon session: भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से पूछा कि फर्जी ग्रामसभा के आधार पर उद्योगों की स्वीकृति देने के मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की गई है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कदम उठाए गए हैं।

Assembly Monsoon session: वहीं, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने नवा रायपुर स्थित सेवाग्राम की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जानकारी मांगी। विधायक आशाराम नेताम ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा सदन में उठाया।

Assembly Monsoon session: इसके अलावा विधायक राघवेंद्र सिंह ने ‘ज्ञान भारतम् अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ की प्राचीन पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों के सत्यापन व संरक्षण कार्यों की प्रगति पर सरकार से जवाब मांगा।

Assembly Monsoon session: कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद मत्स्य पालन के लिए पट्टों के आवंटन का मामला उठाएंगे। भाजपा विधायक ललित चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में उपकरण खरीदी में कथित अनियमितताओं पर सरकार से जवाब मांगेंगे, जबकि कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू उर्वरक वितरण व्यवस्था को लेकर प्रश्न रखेंगे।

Assembly Monsoon session: 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Assembly Monsoon session: विधानसभा की कार्यसूची के अनुसार आज सदन में कुल 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में अनियमितता, प्रदेश की जर्जर सड़कें, औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था, रायपुर मास्टर प्लान में कथित गड़बड़ियां, कोरिया जिले में कार में आग लगाकर हत्या का मामला, जंगलों की अवैध कटाई सहित विभिन्न जनहित और स्थानीय मुद्दे शामिल हैं। इन सभी विषयों पर संबंधित मंत्री सदन में जवाब देंगे।

Assembly Monsoon session: दो अशासकीय संकल्प भी होंगे पेश

Assembly Monsoon session: आज सदन में दो अशासकीय संकल्प भी प्रस्तुत किए जाएंगे। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर प्रदेश में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखेंगे, जबकि भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का अशासकीय संकल्प सदन के समक्ष पेश करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here