Chhattisagrh News : फिल्म सिटी पर खास चर्चा…मनोज तिवारी ने की सीएम साय से मुलाकात…

Parivesh

रायपुर। Chhattisagrh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद व लोकप्रिय गायक-कलाकार मनोज तिवारी ने आज उनके निवास कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने पारंपरिक अंदाज में तिवारी का स्वागत करते हुए उन्हें बेलमेटल से निर्मित नंदी प्रतिमा और शाल भेंट की।

इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और फिल्म उद्योग से जुड़े विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फिल्म सिटी की स्थापना सहित कई पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं।

मनोज तिवारी ने राज्य सरकार द्वारा सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की कला और परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस दिशा में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी जताया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *